काजोल ही नहीं इस सुपरस्टार से भी नफरत करते हैं अबराम
शाहरुख खान का कहना है कि अबराम उन्हें लेकर बहुत सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हैं।
शाहरुख खान के बारे में सभी जानते हैं कि वो अबराम से कितना प्यार करते हैं। चाहे कोई शूटिंग हो या फिर वो किसी और काम से बाहर जा रहे हों वो अबराम को साथ लेकर जाते हैं।अगर अबराम शाहरुख खान के साथ होते हैं तो वो अपने पापा की स्टारडम भी चुरा ले जाते हैं।
हाल में एक प्रमुख दैनिक को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा कि "अबराम मेरा छोटा मोंस्टर है।" उनसे जब ये पूछा गया कि क्या वो अबराम को लेकर प्रोटेक्टिव होते हैं तो शाहरुख खान ने कहा कि "मुझे देखकर लोगों को लग सकता है कि मैं बहुत प्रोटेक्टिव पिता हूं लेकिन ऐसा नहीं है।"

उन्होंने बल्कि कहा कि अबराम अपने पापा को लेकर बहुत ही ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि "जब अबराम मुझे स्क्रीन पर किसी से मार खाते देखता है तो उसे लगता है कि ये असली है और वो उस शख्स से नफरत करता है और अगली बार अगर मिलता है तो बहुत गुस्से के साथ देखता है।"
उन्होंने कहा कि "दिलवाले के समय काजोल से वो नफरत करने लगा और रईस के समय नवाजुद्दीन सिद्दिकी से मुझे मार खाते देखने के बाद जब दुबई में रॉ वन राइड के लिए उसे लेकर गए तो वो नवाज भाई से भी नाराज हो रहा था वरना ऐसे वो काफी कूल रहता है।"


Click it and Unblock the Notifications