..................... Abram is born for lovedon not stardom says Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

"अबराम स्टारडम नहीं Lovedom के लिए जन्में हैं"

अबराम स्टारडम के लिए नहीं लवडम के लिए पैदा हुए हैं : शाहरुख खान

By Shweta

शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं जिन्हें लोगों को खूब प्यार मिलता है। अगर शाहरुख खान के सामने कोई शाहरुख की स्टारडम को टक्कर देता है तो वो अबराम हैं इसमें कोई शक नहीं है। शाहरुख खान भी बखुबी जानते हैं कि अबराम की क्या फैन फॉलोइंग है।

[ 2017 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. बिग बजट.. दमदार क्लाईमैक्स.. FINAL है!]

हाल में अबराम की पॉपुलैरिटी पर शाहरुख ने कहा है कि "अबराम स्टारडम के लिए नहीं लवडम के लिए जन्में हैं।" दरअसल शाहरुख खान ने ये बात पत्रकार भावना सोमैया के ट्वीट के जवाब में कही। भावना ने चार साल के अबराम की तारीफ की थी।

abram-is-born-for-lovedom-not-stardom-says-shahrukh-khan

शाहरुख खान ने साथ ही ये भी कहा कि "अबराम बहुत लकी है कि इतनी कम उम्र से उन्हें इतने लोगों का प्यार मिल रहा है।" अबराम के जन्मदिन पर भी अबराम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे और शाहरुख खान सबको अबराम को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद बोला था।

अबराम फिलहाल 4 साल के हैं लेकिन वो हमेशा से पापा शाहरुख खान के साथ ही नजर आते हैं। चाहे शाहरुख खान महीनों शूटिंग के लिए देश के बाहर ही क्यों ना हों। शाहरुख खान ने हाल में भी कहा था कि "आर्यन और सुहाना अक्सर मुझे कहते हैं कि मैं अबराम की हर बात मानकार उसे बिगाड़ रहा हूं और मैं उनसे कहता हूं कि तुम दोनों के साथ भी मैंने यही किया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X