आबिदा परवीन को दिल का दौरा

By Staff

आबिदा परवीन को दिल का दौरा
आबिदा परवीन की स्थिति अब ख़तरे से बाहर है। मशहूर सूफ़ी गायिका आबिदा परवीन को दिल का दौरा पड़ा था।

आबिदा परवीन को लाहौर के डॉक्टर्स अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहाँ उनकी स्थिति ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। शनिवार रात को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आबिदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार को डॉक्टरों को उनके दिल की एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। आबिदा वर्ष 1954 में पाकिस्तान के सिंघ प्रांत के लरकाना में पैदा हुईं। आबिदा परवीन भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं और सूफ़ी संगीत में उनका एक ख़ास स्थान है।

डॉक्टर्स अस्पताल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद सरवर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "आबिदा परवीन को दिल का दौरा पड़ा था.। हमें एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी.। अब उनकी स्थिति ख़तरे से बाहर है। " उन्होंने बताया कि अभी आबिदा को कम से कम पाँच दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X