आबिदा परवीन अब खतरे से बाहर
आबिदा (56) लाहौर में अपना कार्यक्रम देने आई थीं। इसी दौरान उन्होंने दिल में तकलीफ होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कुछ जांच करने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी करने की सलाह दी। रविवार को आबिदा की सर्जरी की गई।
'दुनया टीवी' के मुताबिक, "लाहौर के डॉक्टर्स हास्पिटल के आईसीयू में आबिदा को अभी भी रखा गया है।" आबिदा के परिवार के नजदीकी मित्र नजीब सुल्तान ने पत्रकारों को बताया, "अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रशंसकों से मैं अनुरोध करूंगा कि वह उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।"
अबिदा का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया, "वह जल्दी से ठीक हो रही हैं, उन्हें चार से पांच दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन के बाद भी वह अच्छी तरह से गा सकेंगी।"
आबिदा अपने गीतों 'दमा दम मस्त कलंदर', 'तेरे इश्क नचाया' और 'हो जमालो' के लिए चर्चित हैं। वह उर्दू, सिंधी, सरैकी, पंजाबी और फारसी भाषाओं में गाती हैं। उनका आखिरी एल्बम 'रूह-ए-मुर्शिद' उनके आध्यात्मिक गुरु मुर्शिद साहिबजादा मुहम्मद नजीब सुल्तान के प्रति एक श्रद्धांजलि स्वरूप जारी हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












