अभिषेक साबित होंगे बेस्ट 'पा'

By Staff

ऐश का विश्वास है कि अभिषेक बच्चन रियल लाइफ में बेहतर 'पा' साबित होंगे। ऐश्वर्या के मुताबिक अभिषेक बेहद मानवीय, संजीदा और अपनी जड़ों से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। इसलिए ऐश का मानना है कि अभि बेस्ट पिता साबित होंगे।

ऐश दिल्ली की एक घड़ी श्रंखला की शुरुआत करने वहाँ पहुँची थीं। ऐश का कहना है कि उन्होने जिस व्यक्ति से शादी की है, उसे एक इंसान के बतौर वह पूरी तरह से जानती हैं। इसलिए उनका स्ट्रांग बिलीव है कि अभि फ्यूचर में बेस्ट पा बनेंगे। बच्चन परिवार के संयुक्त प्रयास से बनी फिल्म 'पा' 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में हर कोई ऐश से अभि के 'पा' बनने के बारे में पूछ रहा है।

ऐश्वर्या को बेटे या बेटी की ख्वाहिश नहीं है बल्कि उनका कहना है 'जो होगा वो तो भगवान की इच्छा है। मैं तो सिर्फ इस अनुभव से गुजरने की चाहत रखती हूँ।' ऐश आगे पॉलिटिक्स में जाने के बारे में भी नहीं सोचतीं। ऐश इस समय 'एबीसीएल' कंपनी समेत अभिनय और विज्ञापन की दुनिया में पूरी तरह से बिजी हैं।

ऐश्वर्या की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। उनकी झोली में कई महत्वपूर्ण निर्देशकों की फिल्में हैं। मणिरत्नम की 'रावण', भंसाली की 'गुजारिश', विपुल शाह की 'ऐक्शन रीप्ले' प्रमुख हैं। इसके अलावा ऐश, हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले की फिल्म 'ताज' में मुमताज महल की भूमिका कर सकती हैं। यह फिल्म ताजमहल पर आधारित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X