फिल्म इंडस्ट्री पर बोलेंगे अभिषेक
बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन वार्टन भारत इकानामी फोरम के मंच पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बारे में वक्तव्य पेश करेंगे। इस शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में अभिषेक भारत की अर्थव्यवस्था में आई तेजी का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पड़े प्रभाव का लेखा जोखा पेश करेंगे।
33 वर्षीय अभिषेक के साथ फिल्म निर्माता रोहन सिप्पी और पीवीआर सिनेमा के अध्यक्ष अजय बाली भी अपनी बात रखेंगे। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का विकास, परिवर्तन और उसके सामाजिक परिपेक्ष्य को चर्चा में रखा जाएगा।
अमिताभ बच्चन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह भारतीय सिनेमा के वैश्विक स्तर पर पहुंच का द्योतक है। आज से 60-70 वर्ष पहले कोई भी नही सोच सकता था कि हमारे सिनेमा की पहुंच इतनी दूर तक जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications