अभिष्ोक को बेटी चाहिए

अब अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि वे चाहते हैं कि उनको बेटी हो। ट्वीट पर उनके एक चाहने वाले ने उनसे पूछा था कि उनके होने वाला बच्चा क्या जूनियर बच्चन होगा। उन्होंने इसके जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं चाहता हूं कि हमें लड़की हो। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके अपने चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है।
बच्चन परिवार इस समय इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों और अपने रिश्तेदारों के साथ शेयर करने में लगे हुए हैं। अभिषेक बच्चन ने पत्रकारों को बताया कि मैं बता नहीं सकता कि इस पल मुझे कितना अच्छा लग रहा है। हम इस समय यह खुशखबरी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बांटने में व्यस्त हैं।
परिवार की खुशी को देख एश्वर्या राय कहती हैं कि मैं और अभिषेक इस समय बहुत खुश हैं। यह सही में खुशी मनाने का मौका है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। एश्वर्या राय ने कहा कि इस समय वे मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन में काम कर रही हैं। इसके बाद वे लंबा ब्रेक लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











