अभिषेक चाहते हैं आराध्या भी उन्हें सराहें जैसे वो सराहते हैं अमिताभ को!
बचपन से ही आराध्या को ये समझ तो आ ही रहा है कि उनके घर में उनके दादू को कितनी इज्जत मिलती है क्योंकि अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन में बड़ी से बड़ी मुश्किलो को पार करके अपने परिवार को हमेशा ही संजोए रखा और अपने परिवार में अनुशासन की कभी कमी नहीं होने दी। साथ ही अभिषेक के करियर को लेकर भी अमिताभ हमेशा ही उनका सहारा बने रहे। दूसरी तरफ आराध्या की मां यानी ऐश्वर्या राय ने भी अपने जीवन में इतनी सारी सफलताएं अर्जित की हैं कि आज आराध्या से भी लोगों की एक्सपेक्टेशन काफी बढ़ी हुई हैं। आराध्या के भविष्य को लेकर ऐश्वर्या राय के फैन्स भी काफी उत्सुक हैं।
लेकिन अभिषेक को तो आराध्या से सिर्फ एक सबसे बड़ी उम्मीद है कि वो खुद जितना सम्मान अपने माता पिता का करते हैं वैसा ही सम्मान और प्यार आराध्या भी बड़ी होकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक को दें। इसीलिये बचपन से ही आराध्या को उनके परिवार के बीच में रखकर उनके परिवार के तौर तरीकों और परिवार के सदस्यों के साथ घुलने मिलने की पूरी आजादी दी जा रही है। भले ही अभिषेक और ऐश्व्रया अमिताभ के साथ नहीं रहते लेकिन उन्होंने कभी भी अमिताभ और जया को अकेला महसूस नहीं होने दिया। ताकि उन्हें भी आगे चलकर अपने बच्चों से भी ऐसा ही सहारा मिले।


Click it and Unblock the Notifications
