35 के हुए अभिषेक, बॉलीवुड में 11साल पूरे

By Jaya

Abhishek Bachchan
बीती 5 फरवरी को बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के शहजादे और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के हमसफर अभिषेक बच्चन 35 साल के हो गए। पिछली बार की तरह इस बार भी अभिषेक ने अपना जन्मदिन फिल्मों की शूटिंग करते हुए बिताया। हालांकि फिल्म के निर्देशक और पूरी फिल्म की यूनिट ने अभिषेक का बर्थडे जम कर सेलीब्रेट किया। अभिषेक इन दिनों न्यूजीलैंड में अब्बास-मस्तान की फिल्म प्लेयर्स की शूटिंग कर रहे हैं।

उनके जन्मदिन पर उन्हे बॉलीवुड के तमाम दोस्तों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिली हैं कि ये साल उनकी जिंदगी (करियर) में बेहद सफल साबित हो। मालूम हो कि पिछले साल कई फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिषेक बॉलीवुड समीक्षकों की आलोचना का खूब शिकार बने। लेकिन उन्हे ना केवल फिल्में मिल रही हैं बल्कि वह किसी हिट सितारे की ही तरह अपने टाइट शेड्यूल में पूरी तरह बिजी हैं। यहां तक कि उनके पास अपने परिवार वालों के साथ अपना बर्थडे मनाने तक कि फुर्सत नहीं थी।

अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म रिफ्यूजी साल 2000 में आई थी। फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता की इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर ने काम किया था। करीना ने भी इसी फिल्म से इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। साल 2010 तक के अपने 11 साल के करियर में अभिषेक ने चुनिंदा सफल फिल्में दी हैं। 'गुरू' और 'बंटी और बबली' के अलावा 'युवा' और 'धूम' में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा अ ब तक कोई बड़ी हिट फिल्म उन्होने अपने 11 साल के करियर में नहीं दी है। पिछले साल आई रावण और खेलें हम जी जान से टॉप अभिनेत्रियां और निर्देशक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X