अाईफा में अभिषेक का ही जलवा
इस साल के आईफा पुरस्कारों में अभिषेक बच्चन को एक साथ चार श्रेणियों में स्थान मिला है। बालीवुड के इतिहास में अभिषेक बच्चन पहले ऐसे कलाकार है जिन्हें एक साथ चार श्रेणियों में मौका मिला है।
उनका नाम फिल्म दोस्ताना के लिए श्रेष्ठ अभिनेता, फिल्म सरकार राज के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता, फिल्म दोस्ताना के लिए ही श्रेष्ठ हास्य अभिनेता और सदी के स्टार में नामित किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल फिल्म सरकार के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अभिषेक ने जीता था। अब इस बार उनके खाते में कितने पुरस्कार आते है।


Click it and Unblock the Notifications











