..................... Abhishek to act 'Tansen' role | अभिषेक बच्चन बनेंगे तानसेन - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन बनेंगे तानसेन

By Staff

Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन का अभिनय कैरियर अच्छा चल रहा है और उन्हें तानसेन बनने यानि कि गायक बनने की जरुरत नही है। असल में वे राजश्री की एक एतिहासिक फिल्म में फिल्म तानसेन की भूमिका करने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन सतीष कौशिक कर रहे हैं। हालांकि राजश्री प्रोडक्शन के निर्माता सूरज बडजात्या ने अभी इस बारे में खुलकर बताने से इंकार किया है लेकिन उनका कहना है कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अभिषेक से बातचीत चल रही है।

अभी उनका इस भूमिका के लिये अंतिम रुप से चयन नहीं किया गया है। निर्देशक सतीश कौशिक ने बताया कि यह एतिहासिक फिल्म है, इसलिये इस पर काफी अनुसंधान की जरुरत है, जो कि पिछले एक साल की जा रही है।

ज्ञात हो कि फिल्म के चार गाने भी गायक येशुदास संगीतकार रविंद्र जैन के निर्देशन में रिकार्ड कर चुके हैं। ज्ञात हो कि तानसेन भारत के शास्त्रीय गायन के महान गायक संगीतकार थे। वे अकबर के दरबार में नौ रत्नो में से एक थे।

देखें, अभिषेक इस महान गायक संगीतकार की भूमिका को कितना सार्थक कर पाते हैं.

सिनेमा की खबरें: हर रोज फ्री एसएमएस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X