दोस्ताना 2 व धूम 3 में नजर आएंगे अभिषेक

अभिषेक 'दोस्ताना 2' और 'धूम 3' से दर्शकों को फिर से हंसाएंगे। अभिनेता ने कहा, "शुरू में मैं 'दोस्ताना' की सिक्वे ल में काम करने के लिए राजी नहीं था, लेकिन फिल्म की कहानी पढ़कर इसमें काम करने की स्वीकृति दे दी। यकीन मानिए यह फिल्म पहले से ज्यादा मजेदार होगी।"
'धूम 3' के बारे में अभिषेक ने कहा कि उनका और उदय चोपड़ा का किरदार फिल्म का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा, "अभी 'धूम 3' की कहानी लिखी जा रही है। फिल्म 'धूम' मेरे और उदय के किरदार के बिना अधूरी रह जाती। उदय का और मेरा चरित्र इस फिल्म का मुख्य आधार है।"
अभिषेक अभी फिल्म 'गेम' की शूटिंग कर ग्रीस से लौटे हैं। फिल्म 'रावण' के उलट इसमें एक्शन है। मणिरत्म की फिल्म 'रावण', आशुतोष गोवरिकर की फिल्म 'खेलेंगे हम जी जान से' और अभिनय देव की 'गेम' के बाद अभिषेक गैर एक्शन वाली फिल्मों में काम करने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications