..................... Abhishek soon be the part of London Olympics 2012, बिग बी के बाद अब जूनियर बी अभिषेक भी ओलम्पिक का हिस्सा बनेगें - Hindi Filmibeat

'बिग बी' के बाद अब 'जूनियर बी' अभिषेक भी ओलम्पिक का हिस्सा बनेगें

Amitabh bchchan and Abhishek Bachchan
मुंबई। लंदन ओलम्पिक 2012 की ओपनिंग सेरमनी में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने मशाल पकड़कर ओलम्पिक की शुरुआत की थी और अब जल्द ही जूनियर बी यानी अभिषेक बच्चन ओमेगा घड़ी के ब्रांड अम्बेस्डर के रुप में ओलम्पिक का हिस्सा बनेगें।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग बच्चन.ट्यूम्बिर.कॉम पर लिखा है - "पहला आता है दूसरा जाता है। अभिषेक आज रविवार को लंदन ओलम्पिक के लिए रवाना होंगे। वो लंदन ओलम्पिक 2012 के स्पोंसर ओमेगा घड़ी के ब्रांड अम्बेस्डर के रुप में इस इवेंट में भाग लेंगे।"

इससे पहले पिछले महीने ओलम्पिक की ओपनिंग सेरमनी के दौरान अमिताभ बच्चन ने टॉर्च पकड़कर टॉर्च रैली की शुरुआत की थी। अमिताभ के टॉर्च पकड़कर ओलम्पिक की शुरुआत करने की खबर को मीडिया ने बहुत बढ़ चढ़कर कवर किया था। 27 जुलाई को शुरु होने वाले इस बार के ओलम्पिक गेम्स 12 अगस्त तक चलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X