हमेशा कॉमेडी ही करना चाहता हूं : अभिषेक शर्मा

अभिषेक बताते हैं, "मैं बहुत ही चिड़चिड़ा हूं इसिलए मेरी फिल्म में किसी न किसी रूप में व्यंग्य जरूर नजर आएगा। मैं इस फिल्म में कुछ निश्चित मुद्दों पर ध्यान दूंगा।" कलाकारों के बारे में फैसला नहीं लिया गया है क्योंकि अभी इस फिल्म की पटकथा लिखी जा रही है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के छात्र रह चुके अभिषेक कहते हैं , "मैं काफी धीरे काम करने वाला हूं इसलिए वास्तव में मैं यह नहीं जानता कि फिल्म की कहानी कब तक तैयार होगी और कलाकारों के बारे में कब तक निर्णय लिया जाएगा।"
अभिषेक कहते हैं कि वह हास्य प्रधान फिल्में बनाना पसंद करते हैं और वह इसे आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, "मैं हास्य प्रधान फिल्में पसंद करता हूं क्योंकि मैं लोगों को हंसते देखना चाहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











