ऐश्वर्या को ऐश कहने पर भड़के अभिषेक!

ऐश्वर्या राय को भले ही आप अपने घरो में या फिर अपने दोस्तों के बीच ऐश कहकर बुलाएं। लेकिन अगर उनके पति यानी अभिषेक बच्चन सामने हों तो जरा सोच समझकर ऐश का नाम लें। अब वो ऐश नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन हैं और उन्हें ऐश कहकर बुलाना आपके लिए बुरा साबित हो सकता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला प्रेस्टीज के होम अप्लाइंसेस की एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान जहां पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक दोनो मौजूद थे क्योंकि दोनों को प्रेस्टीज का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक ने इस ब्रांड के लिए पांच एड फिल्म्स भी शूट की हैं। इन फिल्म्स में ऐश और अभिषेक आपको एक नॉर्मल शादीशुदा जोड़े की तरह नज़र आएंगे एक दूसरे से मजाक मस्ती करते हुए।

इस इवेंट के दौरान जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक से प्रश्न पूछे गये तो अभिषेक किसी भी सवाल पर कुछ हैपनिंग से जवाब नहीं दे रहे थे हद तो तब हो गयी जब वो दो बार मीडिया के सवालों पर सीरियस हो गये और थोड़ा नाराजगी में उन्होंने जवाब दिया। एक रिपोर्टर ने ऐश्वर्या राय को ऐश कहकर अपना सवाल पूछना चाहा तो अभिषेक ने बीच में ही टोकते हुए कहा ऐश नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसे में रिपोर्टर की तो बोलती बंद हो ही गयी लेकिन वहीं बाकी मीडिया वालों को ये हिंट मिल गयी कि अभिषेक ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ज्यादा ही पसेसिव हैं जो कि साफ साफ नज़र आ रहा था।

इसके बाद एक प्रश्न के दौरान अभिषेक से पूछा गया कि ऐश को देखकर आज भी लोग सीटी बजाते हैं। तो कब कब ऐसा हुआ आपके साथ कि आप ऐश्वर्या का साथ गये हों और लड़कों ने सीटी बजाई हो। साथ ही अभिषेक से पूछा गया कि कभी उन्होंने अपनी बीवी को देखकर सीटी बजाई है। इसपर अभिषेक थोड़ा सीरियस हो गये और उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी ऐश्वर्या को देखकर सीटी नहीं बजाई है। और सीटी बजाने को मैं अच्छी बात नही मानता हूं। अगर आप किसी लड़की को कॉम्प्लीमेंट देना ही चाहते हों तो उसकी तारीफ करके दें। ना कि इस तरह की हरकतें करके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X