आराध्या हैं सबकी आखों का तारा: अभिषेक बच्चन

पिछले साल नवंबर माह में पिता बने अभिषेक बच्चन अपनी बेटी अराध्या को मिल रही तवज्जो से काफी खुश हैं। कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन ने पीटीआई को बताया "छोटी सी अराध्या का सब ध्यान रखते हैं। वह छोटी सी प्यारी बच्ची है और हर कोई उसके साथ वक्त बिताना चाहता है।"

ज्ञात हो कि पिछले साल जब से अराध्या का जन्म हुआ है तब से बच्चन परिवार उसे पूरी सुरक्षा देने में लगा हुआ है। यहां तक की आराध्या की एक झलक तक को पाने के लिए मीडिया बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक आराध्या की तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पाई है।

पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में अभिषेक ने कहा, "मुझे नहीं पता कि जिंदगी कैसे बदलती है। इसके लिए नियमों की कोई किताब नहीं है। आप बस वही करते हैं जो आपको सही लगता है। पिता बनने के बाद मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।"

"अभिषेक कहते हैं, आप अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। मैं अपनी बेटी के लिए पैसा कमा रहा हूं ताकि उसे अच्छी शिक्षा और परवरिश दे सकूं।"

फिलहाल अभिषेक अपनी आने वाले फिल्म 'बोल बच्चन' को लेकर व्यस्त हैं। अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अजय और अभिषेक मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे साथ ही अमिताभ ने भी फिल्म के एक आइटम सांग पर अजय और अभिषेक के साथ डांस किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X