अभिषेक ने कहा मन बिहारी बिहारी हो गया

सिर्फ बिहार के बारे में अखबारों से ही उन्हें खबरें सुनने को मिलती थी, ऐसे में वे इस बार पूरा एक दिन के लिए वह रहे और वह के लोगों से भी मिले और पूरा नजारा ऐसा था कि सभी अभिषेक को एक झलक देखने के लिए बेताब थे। वे सभी बस अभिषेक की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। ऐसे में अभिषेक ने बिहार की तारीफ़ करते हुए कहा कि यहाँ विकास हो रहा है और नीतीश कुमार ने बिहार को विश्व्पटल पर पहचान दिला दी है। उन्हें इस बात से बेहद खुशी है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगली बार वे ऐश्वर्या को भी बिहार साथ लेकर आयेंगे। वे बिहार के लोगों से बहुत खुश होकर गए और सबसे यही गुजारिश कि की उनकी फिल्म अच्छी बनी है एक बार दम मरो दम जरूर देखें। एक अच्छे उदेश्य से बनी है फिल्म और पूरी उम्मीद है कि ये समाज पर अच्छा प्रभाव छोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications