..................... दृश्यम 2 डायरेक्टर अभिषेक पाठक और शिवालिका ने लिए सात फेरे, वेडिंग pics वायरल | Abhishek Pathak and Shivaleeka Oberoi Wedding: Drishyam 2 director shared his first wedding pictures - Hindi Filmibeat

Abhishek-Shivaleeka Wedding: दृश्यम 2 डायरेक्टर अभिषेक पाठक और शिवालिका ने लिए सात फेरे, वेडिंग pics वायरल

abhishek-pathak-and-shivaleeka-oberoi-wedding-drishyam-2-director-shared-his-first-wedding-pictures

Abhishek-Shivaleeka Wedding: निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय 9 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए शादी का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया था। दोनों ने पारंपरिक तरीके से परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई। कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

इनकी शादी में उनके करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ खास सेलेब्स शामिल रहे। अमन देवगन के साथ अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, निर्देशक लव रंजन, इशिता राज शर्मा और कई अन्य हस्तियां शादी में शामिल हुईं।

8 फरवरी को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन किया गया था, वहीं 9 फरवरी को दोनों ने फेरे लिये, जिसके बाद फिर एक पार्टी हुई। सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी, केएल राहुल- अथिया शेट्टी के बाद इस साल अब एक और बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

लंबे समय तक किया डेट

लंबे समय तक किया डेट

बता दें, अभिषेक और शिवालिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ ही वक्त पहले अभिषेक पाठक ने शिवालिका को तुर्की में हॉट एयर बैलून्स तले शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

पहली मुलाकात

पहली मुलाकात

शिवालिका ने खुदा हाफिज और खुदा हाफिज चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक पाठक खुदा हाफिज के निर्माता भी थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

ऐसा बना रिश्ता

ऐसा बना रिश्ता

अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए शिवालिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, "कुछ लोग हमारे रिश्ते के बारे में जानते थे, लेकिन ज्यादातर यही जानते थे कि हम अपने काम की वजह से जुड़े हुए हैं। मैंने खुदा हाफिज के लिए ऑडिशन दिया था, और मुझे अभी भी याद है कि अभिषेक से मिलने से पहले मैं कुमारजी (कुमार मंगत पाठक, अभिषेक के पिता) से मिली था। हमें बाद में पता चला कि हमारे कॉमन फ्रेंड्स हैं। पिछले दो सालों में इतनी पाबंदियों के बावजूद हमने एक साथ समय बिताने के तरीके खोजे और साथ वक्त गुजारा।

Read more about: drishyam 2 abhishek pathak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X