अभिषेक को पेंटिग बनाने का चस्का लगा
ऐश्वर्या राय से विवाह करने के बाद अभिषेक की जिंदगी में कई बदलाव आ रहे हैं. ऐश्वर्या के पूर्व प्रेमी रहे सलमान खान की तरह उन्हें भी अब पेंटिग बनाने का चस्का लग गया है. बताया जाता है कि अभिषेक पेंटिग बनाने को लेकर काफी गंभीर हैं.
यह उनका नया शौक बताया जाता है. हैरानी की बात यह है कि जहां सलमान ने ऐश्वर्या की संगत में पेंटिग बनानी शुरु की थी, वहीं ऐश्वर्या से विवाह करने के मात्र कुछ माह बाद अभिषेक को भी ऐसा लगने लगा है कि वह भी एक बढिया पेंटर हैं.
जानकारों के अनुसार कुछ माह से सलमान अपनी पेंटिग को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और उन्होंने काफी वाहवाही भी बटोरी है. उनकी बहुत सी पेंटिग अच्छे कीमत में बिकी भी हैं जिन्हें उन्होंने चेरिटी को दान भी किया है.
बताया जाता है कि हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर ऐश्वर्या के पूर्व प्रेमी सलमान को मात देने के लिए अभिषेक ने कमर कस ली है. वे अपनी पत्नी ऐश को दिखा देना चाहते हैं कि वे भी एक कलाकार ह्रदय के हैं और एम एफ हुसैन की तरह एक पेंटर भी हैं और सलमान उनके सामने कुछ भी नहीं हैं.
अभिषेक बेहतरीन पेंटिग बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. इसके लिए वे वेबसाइड में चल रही पेंटिग क्लासेस को भी खंगाल रहे हैं और इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं वे पेंटिग बनाने के बाद इस हेतु चेरिटी शो का आयोजन भी करने वाले हैं जहां वे अपनी पेंटिग कला का प्रदर्शन करेंगे.
वास्तव में अभिषेक बच्चन अपने पिता और महानायक अमिताभ बच्चन की तरह ही काफी चतुर नजर आते हैं.वे इस पेंटिग कला से एक तीर से कई निशाने साधना चाह रहे हैं.
एक तो सलमान को वे नीचा दिखा सकते हैं, दूसरे अपनी मेहबूबा ऐश्वर्या का दिल भी वे जीत लेंगे, तीसरे इसी बहाने वे अपनी समाजसेवा का भी झंडा भी गाढ सकते हैं और सबसे अहम बात यह है कि फिल्मों में असफल हो जाने के बाद उन्हें रोजी रोटी कमाने के लिए किसी का मुंह नहीं ताकना पडेगा. एम एफ हुसैन की तरह वे पेंटिंग बनाकर बेच सकते हैं.
लगे रहो अभि भाई..!


Click it and Unblock the Notifications