'क्लीन-शेव' हुए अभिषेक बच्चन
बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्म पा के लिए अपना दाढी वाला लुक हटाकर क्लीन शेव लुक अपना लिया है। मणिरत्नम की फिल्म रावण के लिए अभि को दाढी बढानी थी।
अभिषेक ने इस बारे में बताया, '' मुझे दाढी साफ करने को कहा गया। फिल्म की शुटिंग केवल एक दिन के लिए ही करनी थी। अगले सप्ताह से मुझे फिर से मणि की फिल्म के लिए दाढी बढानी होगी।''
अगर उनके प्रशंसको की पसंद की बात करें तो उन्हे अभिषेक का दाढी वाला लुक ही ज्यादा पसंद है। उनके प्रशंसको ने उनसे हमेशा दाढी में रहने की फरमाइश की है।
लेकिन अभिनय देव की अगली फिल्म में अभिषेक को एक अलग लुक दिया जाएगा जिसे अभी लोगों से छुपा कर रखा जा रहा है अब यह वक्त ही बताएगा कि अभि बिना दाढी के लोगो को पसंद आएंगे कि नही।
abhinay deo abhishek bachchan अभिनव देव अभिषेक बच्चन पा बाल्की मणिरत्नम रावण balki mani ratnam paa raavan


Click it and Unblock the Notifications