अमिताभ के पापा बनेंगे अभिषेक

मगर निर्देशक बालकृष्ण अपनी फिल्म पा में कुछ ऐसा ही करने जा रहे है। वे अभिषेक को बिग बी के बाप की भूमिका में पेश करने जा रहे है। बिग बी इस फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो काफी तेजी से बूढ़ा होता है, जिसका नतीजा होता है कि वह अपनी असली उम्र से काफी बुजुर्ग दिखने लगता है। इस फिल्म में अमिताभ के लुक को खास शेप देने के लिए स्पेशल मेकअप आर्टिस्ट रखा गया है। शूटिंग से पहले अमिताभ का मेकअप करने में तीन घंटे और इसे उतारने में एक घंटे का समय लगता है।
इस फिल्म में अभिषेक 33 वर्षीय पिता और अमिताभ 66 वर्षीय पिता की भूमिका होगे। लेकिन बिग बी के पापा के रोल में जूनियर बच्चन कैसे लगेंगे, इसे देखने के लिए हम सबको 'पा' का बेताबी से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











