''शाहरुख खान की फिल्म से बेहतर है मेरी फिल्म, शाहरुख की फिल्म बेकार''
कॉफिडेंस होना अच्छी बात है.. लेकिन हर चीज की अति बुरी होती है। फिलहाल फिल्म केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ कुछ ऐसी ही बात है। अपनी फिल्म को लेकर निर्देशक अति आत्म विश्वास से भरपूर हैं और ऐसे में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पर भी निशाना लगा दिया।
धमाकेदार एक्शन रीमेक.. सलमान खान थे FINAL.. अब ये है स्टारकास्ट!
केदारनाथ के निर्माता भी अभिषेक कपूर से नाखुश हैं.. यह बात तो सबके सामने आ चुकी है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक ने शाहरुख, करण जौहर और यहां तक की रोहित शेट्टी पर भी काफी निगेटिव कमेंट्स दिये हैं।

अभिषेक कपूर का मानना है कि उन्हें शाहरुख खान की जीरो और रोहित शेट्टी की सिंबा से कोई डर नहीं। शाहरुख की फिल्म की जहां वो बुराई करते नहीं थक रहे। वहीं, उनके अनुसार सिंबा दिसंबर में रिलीज ही नहीं हो पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications