..................... Abhishek Kapoor teams up with Sushant Singh Rajput again for his next Film. - Hindi Filmibeat

'काई पो चे' की टीम फिर से साथ में

जी हां सही सुना आपने कि एक बार फिर से 'काई पो चे' की टीम आपको सिल्वर स्क्रीन पर दिखायी देंगी। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और निर्देशक अभिषेक कपूर की। जो एक बार फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक कपूर ने दी और कहा कि वह बहुत जल्द सुशांत के साथ दिल्ली और कश्मीर में शूटिंग करेंगे।

अभिेषेक की यह फिल्म लेखक चार्ल्स डिकन्स के उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है जिसे कि प्रोड्यूस एकता कपूर करेंगी। अभिशेक ने कहा कि फिल्म को हम ज्यादा से ज्यादा कश्मीर में फिल्माने की कोशिश करेंगे क्योंकि .यही कहानी की डिमांड हैं। इसके अलावा अभिषेक ने फिल्म के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

मालूम हो कि अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' भी चेतन भगत के मशहूर नॉवेल थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ पर ही आधारित थी। फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। जबकि इसी फिल्म से टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिषेक ही नहीं आलोचकों ने भी फिल्म में सुशांत की जमकर तारीफ की थी। उनके मुताबिक सुंशांत लंबी रेस का घोड़ा है। निसंदेह अभिषेक ने सुशांत को फिर से अपनी फिल्म में लेकर साबित कर दिया है कि सुशांत को सही में अभिनय करना आता है।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत को जीटीवी के मशहूर कार्यक्रम पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। उन्होंने शो में मानव का किरदार ऐसा जीवंत किया जिसके कि वह घर-घर की पसंद बन गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X