''मैं जानबूझकर शाहरुख खान के साथ CLASH नहीं कर रहा हूं.....''
2018 की सबसे बड़ी क्लैश.. यानि की शाहरुख खान की क्रिसमस रिलीज और सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ फिलहाल टलती नजर नहीं आ रही है। जहां केदारनाथ ही निर्माता यह क्लैश नहीं चाहतीं.. वहीं निर्देशक अभिषेक कपूर इससे पीछे हटना नहीं चाहते।
ब्लॉकबस्टर 'टाईगर' सलमान खान.. अजय देवगन, अक्षय कुमार से रहेंगे पीछे!
दोनों ही फिल्मों की रिलीज तारीख 21 दिसंबर 2018 तय की गई है। हाल ही सामने आया है कि केदारनाथ की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा यह क्लैश बिल्कुल नहीं चाहती हैं। प्रेरणा अरोड़ा ने शाहरुख़ खान से मुलाकात भी की थी।

लेकिन अभिषेक कपूर का कहना है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी फिल्म शाहरुख खान और आनंद एल राय की फिल्म के सामने आ रही है। फिल्म क्लैश होना कोई नहीं बात नहीं है। साल में किसी ना किसी से तो क्लैश होना ही है। अच्छी बात है कि दर्शकों के समाने दो ऑप्शन हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











