अभिषेक किसको कास्ट करेंगे सुशांत के साथ!

अभिषेक कपूर अपनी आने वाली अगली फिल्म में 'काई पो छे' स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले हैं, लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। खबर है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म में सुशांत सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभा सकती हैं।

अभिषेक ने आईएएनएस को बताया, "यह एक संवेदनशील कहानी है और अभी फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। सुशांत फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बाकी बातें फिलहाल तय होना बाकी है। फिल्म चार्ल्स डिकेंस के मशहूर उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' का हिंदी फिल्म रूपांतरण हैं। सुशांत की अभिषेक के साथ यह दूसरी फिल्म है।

इससे पहले दोनों फिल्म 'काई पो छे' से अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर चुके टीवी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को एक बार फिर से परदे पर देखने को सभी बेताब हैं। एकता कपूर द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने से शुरू हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X