"केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई"
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अभिषेक कपूर संग बढ़िया कनेक्शन हैं। अभिषेक संग सुशांत ने अपने सुनहरे बॉलीवुड करियर की शुरुआत "काई पो छे" से की। इसके बाद "केदारनाथ" जैसी बड़ी फिल्म भी दोबारा सुशांत ने अभिषेक कपूर के साथ की। लेकिन अभिषेक कपूर ने हाल में ही दोस्त और स्टार सुशांत के बारे में ऐसे खुलासे किए जो हैरान करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से वह मैसेज व कॉल का जवाब तक नहीं दे रहे थे। वहीं पिछले काफी समय से सुशांत खोए खोए निराश से रहते थे।
केदारनाथ फिल्म के साथ यादें ताजा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने बताया कि कैसे केदारनाथ की रिलीज़ के बाद सुशांत खोए खोए से रहते थे। साथ ही अभिषेक कपूर ने उस बात का भी जिक्र किया कि केदारनाथ की सफलता का जश्न मनाने के लिए कैसे सुशांत से बातचीत की थी। अभिषेक ने सुशांत की मेहनत को लेकर उनकी तारीफ की। वह बतातें हैं कि केदारनाथ की शूटिंग कड़ाके की ठंड में हुई। ऊपर से सुशांत बिल्कुल भी काम को लेकर कोई नोकझोक नहीं करते थे।
Recommended Video
अभिषेक ने कहा कि केदारनाथ की फिल्म के बाद मुझे विश्वास था कि हम जरूर आगे भी दोबारा एक साथ काम करेंगे। लेकिन अब ये हो नहीं पाएगा। केदारनाथ की शूटिंग जब शुरू हुई तो सुशांत के कंधों पर ही सबसे ज्यादा बोझ था। मीडिया में भी उनके नाम की चर्चा थी। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद कुछ और ही हुआ।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications