2018 MAHACLASH: शाहरूख का पैंतरा फेल....भिड़ना तो पड़ेगा...कोई नहीं बचाएगा!
शाहरूख खान के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं लेती हैं। उनकी हैरी मेट सेजल का क्लैश उन्होंने इतनी मुश्किल से बचाया था और अब ये तो सबको पता है कि उनकी बौने वाली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर केदारनाथ से क्लैश कर रही थी।
फिर खबर आई कि शाहरूख पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ये क्लैश बच जाए। लेकिन अब केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने फाइनल कर दिया है कि क्लैश होगा तो होगा।

खबर थी कि क्लैश बचाने के लिए, शाहरूख खान ने केदारनाथ की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा के साथ फिल्म बनाने का वादा किया है लेकिन अभिषेक कपूर ने कंफर्म किया कि केदारनाथ, 21 दिसंबर को ही रिलीज़ होगी।
हाल ही में शाहरूख की बौने वाली फिल्म से सेट की एक तस्वीर लीक हुई है जिस पर लिखा है आफिया वेड्स बऊआ। यानि कि फिल्म में ये शाहरूख - अनुष्का के किरदारों का नाम है। और नाम से ऐसा लग रहा है कि ये एक हिंदू मुस्लिम प्रेम कहानी हो सकती है।
वहीं केदारनाथ में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के बीच भी एक हिंदू मुस्लिम प्रेम कहानी है। उम्मीद है कि ये हिंदु मुस्लिम रोमांस लोगों को पसंद आएगा। आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड के बेस्ट मुस्लिम - हिंदु रोमांस


Click it and Unblock the Notifications












