..................... Abhishek Kapoor's Kai Po Che! to premiere at Berlin film festival | बर्लिन महोत्सव में दिखेगी 'काई पो चे' - Hindi Filmibeat

बर्लिन महोत्सव में दिखेगी 'काई पो चे'

मोस्ट अवेटड फिल्म 'काई पो चे'का प्रदर्शन अब 63वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किया जाएगा। बर्लिन महोत्सव अगले महीने यानी की 7 तारीख को शुरू होने जा रहा है।

फिल्म का इंतजार इसलिए भी हो रहा है क्योंकि यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के लोकप्रिय नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है। फिल्म को बर्लिन महोत्सव मे दिखाने के मात्र 15 दिन बाद थियेटर में रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकरी अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर दी।

कभी ट्विंकल खन्ना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिषेक कपूर के लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती है। अभिनय में फेल होने के बाद अभिषेक ने फिल्म निर्माण का बीड़ा उठाया है।

इस फिल्म के जरिये टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भी बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ राज कुमार यादव और अमित हैं। भारत में यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। मालूम हो कि दस दिन तक चलने वाले इस बर्लिन महोत्सव में 23 देशों की 31 फिल्में प्रदर्शित की जायेंगी।

मालूम हो कि 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ'तीन दोस्तों की कहानी है जो कि क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन उनका पाला धर्मगुरूओं से पड़ जाता है और तभी एक दोस्त को दोस्त की बहन से प्यार हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X