केदारनाथ: सारा अली खान फिर मुसीबत में, फिल्म के निर्देशक ने कोर्ट में घसीटा

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और फिल्म केदारनाथ उनके लिए काफी बड़ी मुसीबत बनी हुई है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने कोर्ट में सारा के खिलाफ याचिका दी है और 5 करोड़ तक का जुर्माना लगाने की बात की है। दरअसल फिल्म केदारनाथ के लेट होने के कारण सारा अली खान का डेब्यु खतरे में था और ऐसा लग रहा था कि फिल्म डिब्बाबंद हो जाएगी।

काफी समय के बाद सारा अली खान की इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु हुई और जबकि फिल्म पर खतना मंडरा रहा था सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा साइन कर ली।

Sara ali khan, kedarnath, abhishek kapoor, sushant singh rajput, सारा अली खान, केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत

अब अभिषेक कपूर उस कॉट्रेक्ट का हवाला दे रहे है जो उन्होने फिल्म साइन करने से पहले सारा के साथ फाइनल किया था। बता दे कि सारा अली खान ने इस कॉंट्रैक्ट पर साइन किया था कि जब तक फिल्म केदारनाथ की शूटिंग खत्म नहीं होगी सारा अली खान किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं कर सकती है।

लेकिन खबर है कि फिल्म सिंबा की शूटिंग अगले महीने यानि जून में शुरु होनी है और फिल्म केदारनाथ की शूटिंग 5 जुलाई तक चलने वाली है। ऐसे अभिषेक कपूर सारा को कोर्ट में घसीट रहे है।

हाल ही मे सारा अली खान और पापा सैफ अली खान को अभिषेक कपूर के ऑफिस के बाहर देखा गया था और अब ये साफ हो गया है कि सैफ अली खान किस बात के लिए अभिषेक कपूर के पास पहुंचे थे।

केदारनाथ में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूज नजर आने वाले है तो वहीं फिल्म सिंबा में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह नजर आएंगे। फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर बना रहे है औऱ इसमे एक्शन काफी ज्यादा देखने को मिलने वाला है।

बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफीसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और फिल्म एक्शन कॉमेडी होगी।

सारा अली खान ने फिल्म साइन कर ली है और अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरु होगी। फिल्म केदारनाथ की बात करे तो ये 30 नवम्बर को रिलीज हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X