रामू के डीपार्टमेन्ट में अभिषेक-कंगना बनें पति-पत्नी

खबर यह है कि उन्हें रामू की फिल्म डिपार्टमेंट भी मिल गयी है। इस फिल्म में वे अभिषेक बच्चन व संजय दत्त के साथ नजर आयेंगी। मतलब अब निर्माता मानने लगे हैं कि कंगना उनके लिए सफलता की चाबी हो गयी हैं।
रामू ने कंगना के बारे में कहा है कि कंगना बहुत प्रतिभाशाली हैं। रामू ने कंगना की गैंगस्टर और वो लम्हे देखी है, जिसमें उन्हें उनकी एक्टिंग पसंद आयी थी। लेकिन उस वक्त उन्होंने यह तय नहीं किया था कि वह उन्हें किसी फिल्म में लेंगे।
जब वह डिपार्टमेंट की कहानी लिख रहे थे तो उन्हें लगा कि कंगना इस फिल्म के लिए सबसे सही चुनाव होंगी। तो उन्होंने हां कर दिया और कंगना को नयी फिल्म मिल गयी। संजय दत्त और अभिषेक भी खुश हैं कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है।
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन कंगना रनाउत डिपार्टमेन्ट राम गोपाल वर्मा department kangana ranaut ram gopal verma


Click it and Unblock the Notifications