बर्लिन में छा गयी सुंशात-अभिषेक की 'काई पो चे'
मोस्ट अवेटड फिल्म 'काई पो चे' का प्रदर्शन 63वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में आज किया गया है। जिसके लिए एडंवास बुकिंग धड़ल्ले से जारी है। इस बात से बेहद खुश फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 'काई पो चे लोगों को जरूर अच्छी लगेगी।
बर्लिन महोत्सव 7 फरवरी से शुरू हुआ है। फिल्म का इंतजार इसलिए भी हो रहा था क्योंकि यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के लोकप्रिय नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है।
फिल्म को बर्लिन महोत्सव मे दिखाने के बाद ही इसे थियेटर में रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकरी अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर दी थी । कभी ट्विंकल खन्ना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिषेक कपूर के लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती है। अभिनय में फेल होने के बाद अभिषेक ने फिल्म निर्माण का बीड़ा उठाया है। यह उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो आर्यन और रॉक ऑन जैसी फिल्में बना चुके हैं।
इस फिल्म के जरिये टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भी बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ राज कुमार यादव और अमित हैं। भारत में यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। मालूम हो कि दस दिन तक चलने वाले इस बर्लिन महोत्सव में 23 देशों की 31 फिल्में प्रदर्शित की जायेंगी।मालूम हो कि 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ'तीन दोस्तों की कहानी है जो कि क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन उनका पाला धर्मगुरूओं से पड़ जाता है और तभी एक दोस्त को दोस्त की बहन से प्यार हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












