अभिषेक मेरा मित्र है : अमिताभ बच्चन

amitabh-abhishek-aishwarya
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन कहते हैं कि उनके बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन उनके लिए एक बेटे से ज्यादा एक मित्र हैं और उन्हें उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "जब मैं अभिषेक के साथ बैठता हूं और उनके साथ समय बिताता हूं तो वे सबसे गौरवशाली क्षण होते हैं। वह सबसे पहले मेरे मित्र हैं और बाद में एक बेटे हैं। जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था तभी मैंने ऐसा तय कर लिया था कि यदि मैं एक बेटे का पिता बनता हूं तो वह मेरा मित्र होगा।"

बिग बी कहते हैं कि वह अपने बेटे से हर तरह की बातें करते हैं। वह उन्हें अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम के विषय में बताते हैं तो अभिषेक उन्हें उनकी पसंदीदा कार, संगीत, फिल्म के विषय में बताते हैं। अमिताभ और अभिषेक ने 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना', 'सरकार', 'सरकार राज' और 'पा' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।

वह कहते हैं कि वह अपने बेटे के साथ बिताए पलों का आनंद लेते हैं। ये पल उन्हें शक्ति देते हैं और अपनेपन का एहसास कराते हैं। अमिताभ कहते हैं कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगता है कि जिस बेटे को जन्म के बाद उन्होंने पालने में देखा था अब वह बड़ा हो गया है और दुनिया की चुनौतियों का सामना करने, अपने विचार रखने और आपकी ओर से लड़ने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X