'बोल बच्चन' की शूटिंग के दौरान जूनियर बच्चन अभिषेक हुए घायल

'बोल बच्चन' की शूटिंग चल रही थी कि तभी जूनियर बच्चन अचानक ही मुंह के बल गिरे ज जिससे दायीं आंख के ऊपर चोट लगी और खून बहने लगा। फिर उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छह टांके लगाए।
फिलहाल अभिषेक शूटिंग बीच में ही छोड़ कर मुंबई लौट गए हैं और आराम कर रहे हैं। अभिषेक ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है, 'जयपुर में एक एक्शन दृश्य को फिल्माने के दौरान मैं गिर पड़ा, मैं मुम्बई लौट आया हूं और जल्दी से जल्दी काम पर वापस पहुंच जाऊंगा, मैं ठीक हूं।' साथ ही अभिषेक ने अपने फैन्स के शुक्रिया किया है कि उन्होंने अभिषेक के लिए दुआ की।
'बोल बच्चन' में अजय देवगन, असिन और प्राची देसाई भी अभिषेक के साथ काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने बी अपने ट्वीटर पर ट्वीट किया है कि एक सीन में अभिषेक को रिक्शा पकड़ने के लिए दौड़ना था, लेकिन रिक्शा तेज गति से उनके हाथों से आगे निकल गया और पैर फिसलने से वे असंतुलित होकर गिर पड़े। इससे उनकी एक आंख में हल्की चोट आई, उन्हें छः टाके लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











