सराहना और आलोचना के लिए तैयार रहता हूं : अभिषेक
37 वर्षीय अभिषेक ने मुम्बई पुलिस के लिए पहले सोशल मीडिया लैब का उद्घाटन करते हुए शनिवार को कहा, "ट्विटर एक सार्वजनिक मंच है और यहां सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। अगर मैं ट्विटर पर हूं तो मुझे लगता है कि यहां पर लोगों की बातें सुननी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "अगर कोई आपत्तिजनक बातें लिखता है तो मैं उसे ब्लॉक कर सकता हूं, यह मेरा फैसला है। मशहूर होने कारण आपको सराहना और आलोचना दोनों मिलती हैं, मैं इससे परेशान नहीं होता।"
सोशल मीडिया लैब में 20 पुलिस अधिकारियों की टीम होगी जो फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किं ग साइट पर विभिन्न विषयों हो रही चर्चा पर शोध करेगी।अभिषेक इन दिनों 'धूम 3: बैक इन एक्शन' की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी अन्य दो फिल्में 'हेप्पी न्यू इयर' और 'दोस्ताना 2' की शूटिंग जल्द शुरू होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
