अभिषेक ने कहा शुक्रिया आप सबकी दुआओं से मैं बच गया

अभिषेक बच्चन को गेटवेल सुन के अब तक लाखों मेसेज मिल चुके हैं। कईयों ने तो यह भी लिखा हैं कि अभिषेक अपना ध्यान रखना। अभिषेक बच्चन घायल होने के बाद घर लौट चुके हैं। घर पर वो आराम कर रहे हैं और ट्विटर पर इन्होने ट्वीट किया है कि बचपन से मेरे पापा ने मुझे यह सिख दी है कि मर्द को कभी दर्द नहीं होता और यही अहसास मेरे दर्द को कम कर देता है।
घायल जूनियर बच्चन ने अपने फैन्स के लिए लिखा है कि आप सभी की दुआओं का बहुत बहुत शुक्रिया चोट बहुत ही मामुली है और मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगा। आप सभी को ढेर सारा प्यार द शो मस्ट एंड वील गो ऑन।
बुधवार को बोल बच्चन' की शूटिंग चल रही थी कि तभी जूनियर बच्चन अचानक ही मुंह के बल गिरे जिससे दायीं आंख के ऊपर चोट लगी और खून बहने लगा। फिर उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छह टांके लगाए। इस फिल्म अभिषेक के साथ अजय देवगन और असीन भी हैं यह फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications











