फिल्म कभी भी रिलीज हो कोई फर्क नहीं पड़ता: अभिषेक

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का मानना है कि यदि कोई फिल्म अच्छी है तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह वर्ष के किस महीने में प्रदर्शित हो रही है। अभिषेक की दो फिल्में अगले महीने प्रदर्शित होने वाली हैं।

बॉलीवुड में अप्रैल महीने को फिल्मों के लिहाज से काफी कठिन माना जाता है क्योंकि एक तरफ जहां इसी दौरान आईपीएल मैचों का रोमांच अपने चरम पर होता है तो दूसरी तरफ बच्चों की परीक्षाएं भी चलती हैं। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'गेम' एक अप्रैल को प्रदर्शित होगी जबकि 22 अप्रैल को उनकी बहुचर्चित फिल्म 'दम मारो दम' प्रदर्शित होने वाली है।

अभिषेक कहते हैं, "मैं यह मानता हूं कि यदि आप अच्छी फिल्म बनाते हैं तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह वर्ष के किस समय में प्रदर्शित हो रही है। लोग ऐसी फिल्मों को देखते हैं और मैं इसके कई उदाहरण दे सकता हूं।" मुम्बई में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे देश में एक अरब लोग रहते हैं और उनमें सभी लोग क्रिकेट देखने नहीं जाते उसमें भी यदि आधे लोग क्रिकेट मैच देखने जाते हैं तो आधे फिल्म देखने भी जाएंगे।" अभिषेक दोनों फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X