'पा' में राजनीति करेंगे अभिषेक
फिल्म दोस्ताना में एक बिंदास किस्म के व्यक्ति की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बच्चन आगामी फिल्म पा में एक राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाने वाले है। इस फिल्म में वे सफेद कुर्ता पैजामा पहने हुए दिखेंगे।
आर बालाकृ्ण्णन की फिल्म पा में अभिषेक के साथ अमिताभ बच्चन भी काम कर रहें है। इस फिल्म में अभिषेक को एकदम अलग तरह के रोल करने का मौका मिला है।
फिल्म में अभिषेक एक स्पष्टवादी राजनीतिज्ञ की भूमिका में है। वो अपने पिता परेश रावल के पदचिह्नों पर चलते है। पा एक ऐसे पिता और बेटे की कहानी है जिसमें पिता प्रोगेरिया की बीमारी से पीडि़त है।


Click it and Unblock the Notifications