..................... Abhishek was in Delhi on saturday | अभिषेक शनिवार को दिल्zwj;ली में थे - Hindi Filmibeat

अभिषेक शनिवार को दिल्‍ली में थे

By Staff

AbhisheK Bhacchan
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर खुलासा किया है कि शनिवार शाम राजधानी में जब कनॉट प्लेस में धमाके हुए, तब अभिषेक वहां से कुछ दूरी पर थे।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिग बी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "शनिवार को अभिषेक मुंबई से नई दिल्ली जाने के लिए निकले थे। कनॉट प्लेस में उन्हें एक समारोह में पहुंचना था।

धमाकों से चंद मिनट पहले कनॉट प्लेस में बेतहाशा ट्रैफिक के कारण अभिषेक को लगा कि वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। लिहाजा उन्होंने अपनी वापसी का रुख किया, तभी वहां जोरदार धमाका हुआ।"

अभिषेक को राजधानी में आयोजित 'ओमेगा' के कार्यक्रम में पहुंचना था और फिल्म 'दिल्ली 6' की कुछ शूटिंग भी करनी थी। अमिताभ ने लिखा है, "हम बड़ी ही मुश्किल परिस्थितियों में जी रहे हैं। अपनी भावी पीढ़ी के लिए हम कैसा पर्यावरण और माहौल छोड़कर जाएंगे,या उसकी हमें इस बात की चिंता नहीं है। हम शांति और सौहार्द चाहते हैं। कम्प्यूटर पर लिखते हुए ये शब्द जितने खूबसूरत और सुकून भरे लगते हैं, इन्हें पाना उतना ही मुश्किल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X