इस धमाकेदार ब्लॉकबस्टर में कार्तिक आर्यन IN , अजय देवगन - संजय दत्त OUT
काफी समय पहले खबर थी कि मशहूर तमिल फिल्म जिगरथंडा को अजय देवगन हिंदी में बनाने जा रहे हैं। जहां अजय देवगन और संजय दत्त इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे वहीं फरहान अख्तर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन ये हुई बहुत पुरानी बात। अब कार्तिक आर्यन फिल्म में एंट्री ले चुके हैं।
खबर है कि फिल्म के रीमेक राइट्स अब साजिद नाडियाडवाला के पास हैं जिन्होंने उड़ता पंजाब फेम डायरेक्टर अभिषेक चौबे को इस फिल्म के रीमेक की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। खबर है कि फिल्म के लीड हीरो कार्तिक आर्यन के रूप में फाईनल हो चुके हैं।

जिगरथंडा एक तमिल फिल्म है जो 2014 में रिलीज़ हुई थी और सुपरहिट थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक डायरेक्टर की कहानी थी जो अपने आपको साबित करना चाहता है। लेकिन उसकी शॉर्ट फिल्म में लोगों को दम नहीं दिखता है। आखिरकार वो एक गैंगस्टर पर फिल्म बनाने की सोचता है।
इस फिल्म को तमिल सिनेमा की तकनीकी रूप से बेहतरीन फिल्मों में से एक गिना जाता है। फिल्म को केवल 10 करोड़ के बजट पर बनाया गया था और 35 करोड़ कमाकर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











