..................... Abhishek Banerjee Played Comedy To Villains Roles Know His 5 Tops Roles - Hindi Filmibeat

जना से लेकर गौतम बंसल तक..., अभिषेक बनर्जी के इन 5 किरदारों से इम्प्रेस हुए फैन्स, एक से बढ़कर एक हैं रोल

Abhishek Banerjee Top Roles: अभिषेक बनर्जी आज के समय में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार बन चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी शानदार फिल्में भी दी हैं। अपनी अदाकारी के चलते ही आज वो इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं। ओटीटी से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने अपनी धाक जमाई है। कभी स्त्री के जना तो कभी पाताल लोक के हथौड़ा त्यागी अपने हर एक किरदार से उन्होंने फैन्स को इम्प्रेस किया है।

Abhishek Bannerjee Top Roles

आज अभिषेक बनर्जी का जन्मदिन है तो इस मौके पर आज हम आपको उनके ऐसे 5 यादगार किरदारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक्टर को एक ख़ास पहचान दिलाई। तो चलिए शुरू करते हैं।

पाताल लोक में बने हथौड़ा त्यागी

पाताल लोक में अभिषेक ने हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया. जो काफी ज्यादा खतरनाक था। इस किरदार से एक्टर ने दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी थी। उनके डायलॉग्स से लेकर एक्सप्रेशन तक का हर कोई दीवाना हो गया।

मिर्ज़ापुर में बने कंपाउंडर

अभिषेक ने मिर्ज़ापुर में कंपाउंडर का किरदार निभाया था, जो बहुत छोटा था फिर भी बेहद असरदार था। अखंडानंद त्रिपाठी के भरोसेमंद आदमी के तौर पर अभिषेक का किरदार बहुत ही ज्यादा जबरदस्त था। इस रोल में वो भले ही कम बोलते नजर आए, लेकिन स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी ही सब कुछ है अब एक बार फिर से वो मिर्ज़ापुर: द मूवी में नजर आने वाले हैं।

स्त्री में बने थे जना

अभिषेक बनर्जी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री में भी जना का किरदार निभाया, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। उनकी कॉमेडी टाइमिंग भी काफी शानदार थी।

स्टोलन में बने थे गौतम बंसल

स्टोलन में गौतम बंसल के किरदार में अभिषेक बनर्जी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। उनका किरदार एक बच्चे के किडनैपिंग केस में उलझा हुआ नजर आता है। इसमें एक्टर काफी इमोशनल और सीरियस अंदाज़ में नजर आए थे।

वेदा में बने थे जितेंद्र प्रताप सिंह

वेदा में जितेंद्र प्रताप सिंह के किरदार में भी अभिषेक ने अपने अंदाज़ से फैन्स को हैरान कर दिया था। इस रोल में वो गांव के मुखिया के रोल में नजर आए थे, जो काफी सख्त और दबंग इंसान का था।

Read more about: abhishek banerjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X