Abhishek Banerjee:अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर अभिनेता ने जाहिर की अपनी खुशी

Abhishek Banerjee

Abhishek Banerjee: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना हर किसी का होता है, ऐसे में जिसका भी यह सपना पूरा होता है वह खुश तो होता ही है। हाल ही में यह सपना जाने माने अभिनेता और ओटीटी प्लेटफॉर्म के जारिए अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिषेक बनर्जी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बिग बी के साथ काम करने को लेकर राय रखी।

दरअसल बात ऐसी है कि, 'सेक्शन 84' में बिग बी के साथ अभिषेक नजर आने वाले हैं। सुपरस्टार के साथ पहली बार काम करने को लेकर अभिषेक बेहद उत्साहित हैं।

अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अभिषेक ने कहा, "मैं बच्चन सर को कॉपी करते हुए बड़ा हुआ हूं। लोग अब भी मुझे 'बच्चन' कहते हैं। मेरे पास अभी भी वह टी-शर्ट है, जिसमें स्मॉल बी, मीडियम बी और बिग बी लिखा है। सबसे अच्छी बात है यह है कि मैं 'सेक्शन 84' में उनके साथ काम कर रहा हूं।''

उन्होंने आगे कहा, "मेरी अभिनय यात्रा भी मेरे आदर्श अमिताभ बच्चन सर की तरह शुरू हुई थी। मुझे लगता है कि आप जानते हैं कि यह कहां से शुरू हुई। किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से। बड़े होते हुए मैंने बच्चन सर की बहुत नकल की है।''

बता दें कि अभिषेक बनर्जी के साथ साथ जानी मानी अभिनेत्री निमरत कौर भी 'सेक्शन 84' में बिग बी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

हाल ही में अपडेट शेयर करते हुए निमरत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सेक्शन 84 में अमिताभ बच्चन के साथ एक्शन और कट के बीच स्क्रीन स्पेस शेयर करना अमर होने जैसा है। इस शहर ने एक छोटे शहर की लड़की को एक बहुत बड़ा सपना दिया है। इसके लिए रिभु दासगुप्ता का आभार, जिन्होंने मुझे मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण क्रिएटिव एडवेंचर के लिए मौका दिया। इस फिल्म में डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: abhishek banerjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X