7 साल बाद इस एक्टर की एक ही दिन होंगी दो फ़िल्में रिलीज़, इस हसीना के पास थी ये उपाधि

Abhishek Banrjee Dual Film Release: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हर साल हजारों फिल्में रिलीज होती है और हर शुक्रवार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हो जाती है। 100 सालों से भी ज्यादा भारतीय फिल्मों के इतिहास में कई बार ऐसा हो चुका है जब बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में टक्कर देने वाली है। एक ही अभिनेता की दो फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देना बहुत कम सुनने को मिलता है।
लेकिन इस बार ऐसा देखने को मिलने वाला है क्योंकि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बनर्जी एक दुर्लभ उपाधि हासिल करने जा रहे हैं। बीते 7 सालों में यह उपाधि हासिल करने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर बन चुके हैं। वैसे तो अभिषेक को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए काफी पसंद किया जाता है। वह एक कास्टिंग निर्देशक भी है।
दरअसल आपको बता दे कि अभिषेक बनर्जी अभी तक काफी सारी फिल्मों में कास्टिंग का काम और अभिनय का काम भी कर चुके हैं। लेकिन अब 15 अगस्त को उनकी दो फिल्में एक ही दिन पर रिलीज होगी। बीते 7 सालों में किसी भी बॉलीवुड अभिनेता की एक ही दिन पर दो फिल्में रिलीज होने की यह पहली घटना है।
इससे पहले यह उपाधि तापसी पन्नू के पास थी और 17 फरवरी 2017 को उनकी दो फिल्में साथ में रिलीज हुई थी। जिसमें रनिंग शादी और गाजी अटैक शामिल थी। दरअसल 15 अगस्त को अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में स्त्री 2 और वेदा रिलीज होगी। इस दिन अपनी दोनों फिल्मों की रिलीज का वह आनंद उठाएंगे।
इसी के अलावा स्त्री 2 और वेदा दोनों फिल्मों के ही जॉनर एक दूसरे से बेहद अलग है। इसीलिए दो फिल्मों को एक दूसरे से नुकसान होने की संभावनाएं भी बहुत कम है। एक हॉरर फिल्म है तो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। दोनों फिल्मों में अभिषेक को अलग-अलग किरदार में देखा जाएगा। दर्शकों के लिए भी यह अनुभव काफी शानदार होने वाला है।
अभिषेक बनर्जी ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि एक ही दिन दो फिल्में रिलीज होना एक अवास्तविक एहसास है। यह है बॉक्स ऑफिस पर खुद से ही टकराने जैसा है। मैं दोनों में से किसी एक को चुन नहीं पाऊंगा की कौन फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यह माता-पिता और अपने बच्चों में से पसंदीदा बच्चों को चुने जैसा होता है। एक्टर ने कहा कि फैंस को उनके एक ही दिन में दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
















