King के सेट से लीक हुआ अभिषेक बच्चन का धांसू लुक, हाथ में बंदूक देख लोग बोले- 'विलेन है विलेन'
Abhishek Bachchan's King Look: शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर काफी चर्चा में हैं। टीजर काफी पहले रिलीज हुआ था और अंदाज शाहरुख खान का दिखा तो वो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

पठान के बाद जब से शाहरुख खान ने वापसी की है तो लगातार तगड़ा धमाका ही कर रहे हैं। इस बार किंग में उनका अंदाज काफी अलग है। लेकिन इस वक्त फिल्म से एक और स्टार का लुक लीक हो गया है और वो कोई नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन है।
जिस तरह का उनका लुक नजर आ रहा है तो फैंस का मानना है कि वो विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। जी हां, अभिषेक बच्चन भी अपनी वापसी के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे हैं और देखने वाली बात होगी कि वो इस फिल्म में किस तरह के रोल में नजर आते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इन तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया है कि ये किंग के सेट से लीक हुई हैं।
कैसा है अभिषेक बच्चन का किंग लुक?
अभिषेक बच्चन काफी हटकर दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में बंदूक है। साइड से छोटे छोटे बाल हैं और ऊपर के बड़े हैं। इसके अलावा बालों में सफेदी नजर आ रही है और काला चश्मा पहना हुआ है। लॉंग कोट और ब्लैक कपड़ों में बंदूक थामकर एक्शन सीन करते जूनयर बच्चन का ये धांसू लुक आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है।
अभिषेक बच्चन को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा गया है। किंग इस साल के अंत तक रिलीज होगी और देखने वाली बात होगी कि वो बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। इस फिल्म में सुहाना खान के होने को लेकर भी चर्चा है लेकिन वो किस तरह के किरदार में होंगी ये सीक्रेट रखा गया है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications

