OMg! 'एक्टिंग' के बाद अब शाहरूख के फिल्म की कहानी लिखेंगे अभिषेक बच्चन!
[बॉलीवुड न्यूज] क्या आपने साल 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' देखी है? खैर, आपका जवाब जो भी हो.. बता दें, जल्द ही आपके सामने इस फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है। जिसकी कहानी कोई और नहीं, बल्कि फिल्म के किरदार रहे अभिषेक बच्चन लिख रहे हैं।
SHOCK..लेकिन यह खबर सच है कि फराह खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' के सीक्वल की कहानी लिखने की जिम्मेदारी अभिषेक बच्चन ने ली है। इस बात की पुष्टि खुद फराह खान ने दी है।
फराह ने कहा कि, अभिषेक ने उनसे HNY का सीक्वल बनाने के लिए कहा थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी अभिषेक को ही दे दी। फराह के अनुसार, अभिषेक हैप्पी न्यू ईयर के सीक्वल की कहानी लिख रहे हैं और यदि इसकी स्क्रिप्ट पसंद आती है तो फराह इसका सीक्वल बनाएंगीं।
Rare PIC: जब झूम कर थिरके थे बिग बी, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन..
अब अभिषेक के फैंस तो पता नहीं इस खबर पर क्या रिएक्ट करेंगे, लेकिन फराह इसे लेकर काफी आश्वत हैं। सीक्वल का निर्देशन भी फराह खान ही करेंगी।
याद दिला दें, फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' पिछले साल दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद ने मुख्य किरदार निभाया था।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


