अभिषेक बच्चन निभाने जा रहे हैं करियर का सबसे मुश्किल रोल, खुद को देंगे टक्कर
अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म द बिग बुल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म एक बिज़नेसमैन हर्षद मेहता की ज़िंदगी पर आधारित है और इस समय अभिषेक उनकी ज़िंदगी में उतरने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
खबर है कि ना सिर्फ अभिषेक बच्चन अपने शरीर के ट्रांसफॉर्मेशन पर ध्यान दे रहे हैं बल्कि वो गुजराती बोली और चाल ढाल को अपने भीतर उतारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

दिलचस्प है कि अभिषेक बच्चन का आखिरी प्रभावी किरदार गुरू भी एक गुजराती बिज़नेसमैन का था। ये किरदार भी असल ज़िंदगी के धीरूभाई अंबानी से प्रेरित बताया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











