..................... अमिताभ और जया बच्चन की शादी की सालगिरह Abhishek bachchan wish Amitabh bachchan and Jaya bachchan on Wedding Anniversary - Hindi Filmibeat

अमिताभ और जया बच्चन की शादी की सालगिरह- अभिषेक बच्चन ने इस फोटो के साथ किया Wish

आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं और इस समय फैंस उनको सोशल मीडिया पर लगातार विश कर रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं कि वो अक्सर ऐसे ही साथ में खुश रहे हैं। एक ओर 3 जून के मौके पर अमिताभ बच्चन के फैंस उनको विश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी एक शानदार फोटो साझा करते हुए दोनो को शुभकामनाएं दी हैं।

अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि.. हैप्पी एनिवर्सरी मां एंड पापा, लव यू। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता ने अनसीन तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी।

Recommended Video

Amitabh-Jaya 47'th Wedding Anniversary: Abhishek & Shweta wish them with rare pics | FilmiBeat

abhishek bachchan, amitabh bachchan, jaya bachchan, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन

जो तस्वीर अभिषेक बच्चन ने साझा की है इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं और तस्वीर काफी पुरानी है। फोटोज में अमिताभ और जया की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की कहानी भी काफी ज्यादा अलग है और जब भी वो ये किस्सा सुनाते हैं लोग इसपर यकीन नहीं कर पाते हैं। बता दें कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम भी एक दूसरे भी काफी ज्यादा जोड़ा गया था और दोनों को लेकर काफी किस्से हैं जो कि शानदार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X