..................... Salman Khan को इस डांस फिल्म में रिप्लेस करेंगे अभिषेक बच्चन? यहां जानें क्या है सच्चाई | Abhishek Bachchan will replace Salman Khan in this dance film? Here know the truth - Hindi Filmibeat

Salman Khan को इस डांस फिल्म में रिप्लेस करेंगे अभिषेक बच्चन? यहां जानें क्या है सच्चाई

By Filmibeat Desk
abhishek-bachchan-will-replace-salman-khan-in-this-dance-film-here-know-the-truth

Salman Khan: लगभग 6 साल पहले कोरियोग्राफर- डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने सलमान खान के साथ अपनी एक डांस फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम है डासिंग डैड। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकारों ने काफी बयान दिया और काफी उत्साहित थे। लेकिन इस बीच सलमान की कुछ फिल्में फ्लॉप हो गईं और फिर उसके बाद फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट बाहर नहीं है।

अब ताजा अफवाहें उठी थी उसी डांस फिल्म को रेमो डिसूजा अब अभिषेक बच्चन के साथ शुरु करने वाले हैं। यानि की अभिषेक ने सलमान खान को रिप्लेस कर लिया है.. और फिल्म की शूटिंग इस साल से शुरु भी हो जाएगी।

बहरहाल, बता दें कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक डांसिंग डैड जैसी कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। रेमो ने अभिषेक के साथ मीटिंग जरूर की है लेकिन पूरी तरह से अलग स्क्रिप्ट के लिए है। सूत्र के अनुसार, अभिषेक की फिल्म में कुछ गाने और डांस हो सकते हैं, लेकिन ये फिल्म डांसिंग डैड नहीं है।

अभिषेक के फिल्म की बात करें तो उन्हें पटकथा पसंद आई है, और अगर सब ठीक रहा तो वह जल्द इसे साइन करेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस को फाइनल किया जाना बाकी है। कथित तौर पर, फिल्म में दो महिलाओं को दिखाया जाएगा, उनमें से एक होगी अभिषेक की पत्नी, जबकि दूसरी अभिनेत्री को एक डांस ट्यूटर के किरदार में दिखाया जाएगा।

बता दें, जब रेमो डिसूजा ने डांसिंग डैड की घोषणा की थी.. तो फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बनी थी। इस फिल्म में सलमान खान 13 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभाने वाले थे। रेमो ने कहा था, "यह एक डांस फिल्म है.. जिसके लिए सलमान को अलग अलग तरह की डांस ट्रेनिंग दी गई है। सलमान को हर तरह का डांस करते देखना फैंस को हैरान कर देगा। इसीलिए मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।" रेमो ये फिल्म ट्यूबलाइट के बाद शुरु करने वाले थे।

Read more about: abhishek bachchan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X