इंडियन आइडल के जरिये अभिषेक करेंगे रावण का प्रचार
आजकल छोटा पर्दा यानी टीवी एक सशक्त माध्यम बन चुका है। तभी तो हर कोई अपनी फिल्म को प्रमोट करने को लिए टीवी पर पहुंच जाता है। ताजा खबर जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन के बारे में हैं जो अपनी कमिंग फिल्म रावण के प्रमोशन के लिए सोनी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आने वाले हैं।
अभिषेक का मानना है कि टीवी के दर्शक घर-घर में होते हैं, और आज कल रियलिटी शो की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं हैं। इसलिए तो चाहे छोटा हो या बड़ा कलाकार हर कोई टीवी पर आने पर बेताब है।
देखें : आमिर-करीना फिर साथ
आपको बता दें कि मणिरत्नम की रावण 16जून को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म ऐश-अभि की जोड़ी है। करोड़ो की लागत से बनी इस फिल्म से अभिषेक को काफी उम्मीद हैं। माना जा रहा है ये फिल्म अभिषेक का भविष्य निर्धारित करेगी। क्योंकि लंबे अरसे से अभि की कोई भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
