आर बाल्कि की फिल्म में बाएं हाथ के बल्लेबाज बनेंगे अभिषेक बच्चन? लगातार हो रही है बात!
आर बाल्की काफी शानदार निर्देशक हैं और उन्होने ये बात कई बार प्रूफ करके दिखाई है। उन्होने कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है और इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन के साथ काम करने वाले हैं और इसके लिए उन्होने तैयारी करना शुरु कर दिया है।
खबर है कि आर बाल्कि एक फिल्म बनाने वाले हैं जो कि पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित होने वाली है। इसके लिए वो लगातार अभिषेक बच्चन से बातचीत कर रहे हैं लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

कुछ मनोरंजन पोर्टल्स की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बाएं हाथ के बैट्समैन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके पहले अभिषेक बच्चन ने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है।

क्रिकेट आधारित फिल्म
पिंकविला के मुताबिक "आर बाल्की और बच्चन परिवार का रिश्ता काफी नजदीकी रहा है और कुछ सालों से लगातार खबरें थीं कि वो अभिषेक के साथ काम करना चाहते हैं। अब इस क्रिकेट आधारित फिल्म को लेकर दोनों साथ आ रहे हैं और बातचीत जारी है। अभिषेक बच्चन एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के रोल में दिखने वाले हैं।"

नहीं हुआ है ऐलान
हालांकि अभिषेक बच्चन की तरफ से किसी तरह की बातचीत या ऐलान देखने को नहीं मिला है लेकिन ये फिल्म अगर बनीं तो काफी दमदार होने वाली है। आर बाल्कि की निर्देशन इतना लाजवाब है कि वो कमजोर कहानी को भी काफी दम दे सकते हैं।

ब्रीद को लेकर बिजी हैं
खबर है कि इस फिल्म के टाइटल को लेकर अभी किसी तरह का फैसला नहीं किया गया है। इसका एक कारण ये भी है कि अभिषेक बच्चन इस वक्त वेब सीरीज ब्रीद को लेकर बिजी हैँ। जैसे ही वो इस सीरीज की शूटिंग खत्म करेंगे इस फिल्म पर काम शुरु हो जाएगा।

हीरोइन को कास्ट नहीं किया
फिलहाल आर बाल्कि ने इस फिल्म के लिए किसी हीरोइन को कास्ट नहीं किया है बल्कि लगातार वो इसकी तलाश कर रहे हैँ। अभिषेक बच्चन इसके पहले द बिग बुल का हिस्सा बने थे और फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

फिर से उठेगा करियर
अगर ये फिल्म बनती है तो हम कह सकते हैं कि अभिषेक बच्चन के करियर को ये फिर से उठाने का काम करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











