'2.0' और 'इंडियन 2' के मेकर्स का शानदार प्रोजेक्ट, अभिषेक बच्चन की सबसे तगड़ी फिल्म
अभिनेता अभिषेक बच्चन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन कुछ समय से उनको लेकर कई चर्चाएं चल चल रही हैं। पता चला है कि अभिषेक बच्चन एक बड़े बैनर की फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसके लिए वो तैयारियां कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं लाइका प्रोडक्शंस की जो इस समय कई धमाकेदार फिल्में बना रहा है। इसके पहले भी ये प्रोडक्शन हाउस '2.0' जैसी कई महंगी फिल्मों में नजर आया है।
इसके अलावा ये कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' और मणिरत्नम की मल्टीस्टारर 'पोंनियिन सेल्वन' को लेकर चर्चा में चल रहा है। खबर आई है कि इसी प्रोडक्शन हाउस से अभिषेक बच्चन को एक शानदार ऑफर आया है।

अगर ऐसा होता है कि तो ये फिल्म जूनियर बच्चन की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म होगी। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक ये प्रोडक्शन हाउस साउथ से आकर अब हिंदी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने को लेकर बेकरार है।
अगर अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की बात करें तो इस प्रोडक्शन हाउस ने खुद अभिषेक बच्चन को एक प्रोजेक्ट के लिए ऑफर भेजा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे।
इस प्रोजेक्ट के नाम को लेकर आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन इसका नाम '65 कैरेट' हो सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन द बिग बुल को लेकर चर्चा में हैं जिसकी शूटिंग हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications